मोतिहारी, जुलाई 1 -- Motihari News: घोड़ासहन। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रखंड के श्रीपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित समारोह में उपस्थित डॉक्टरों का सम्मान समारोह तथा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद‌्घाटन बीडीओ चन्द्रभूषण कुमार,सीओ आनन्द कुमार,पंचायत अधिकारी मनीष कुमार व मुखिया उदय सोनम जयसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर श्रीपुर ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष उदय जयसवाल के सौजन्य से नागरिकों के लिये मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मोतिहारी से आये डा.अनुषा शर्मा,डा. बी के सिंह के अतिरिक्त डा.अफोज अहमद,डा.अशोक कुमार,प्रताप कुमार,हिमांशु कुमार,नरेश राम,जयमंगल राम,रामप्रवेश राम व छपरा स्थित ख्याति प्राप्त अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के डाक्टरों के द्वारा मोतियाबिन्द...