Motihari News: राम-जानकी मठ से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 4 -- Motihari News: लखौरा (पू.चं.), निज संवाददाता। लखौरा थाना क्षेत्र स्थित मिडिल स्कूल के नजदीक राम जानकी मठ से सोमवार देर रात चोरों ने गेट खोलकर राम, जानकी व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां और मुकुट की चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने एक घंटे के भीतर बरवा गांव निवासी रामेश्वर साह के पुत्र अमोद कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मंदिर के पास ही छिपाई गईं तीनों मूर्तियां और मुकुट बरामद कर लिए गए। वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले में लापरवाही बरतने पर संबंधित चौकीदार को निलंबित कर दिया है। चोरी गईं मूर्तियों की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है。
चोरी का खुलासा सुबह सफाई के दौरान खुली चोरी की पोल : मठ के महंत सह पुजारी धनराज दास ने बताया कि मंगलवार की सुबह वे पूजा के लिए सफाई करने पहुंचे तो मठ के दोनों गेट खुले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.