मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली राम रेखा नहर पर लोगों ने कब्जा जमा लिया है। ब्रिटिशकालीन रामरेखा नहर आज अतिक्रमण के मलबे में दम तोड़ रही है। जिस नहर से मोतीझील जिंदा थी, उसी पर अब पक्के मकान और दुकानें खड़ी हो गयी हैं। पानी का रास्ता बंद हो गया है। अंचल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वाले 110 लोगों को चिन्हित कर नोटिस दी गयी है। यह चेतावनी भी दी गयी है कि वे लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें नहीं तो प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटायेगी और हर्जाना भी वसूल करेगी। सदर अंचल के सीओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस बल की डिमांड कर दी गयी है। पुलिस जवान व दंडाधिकारी मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जायेगा।

नहर की लंबाई और घटती चौड़ाई 12 किमी है नहर की लंबाई चार ब्लॉक की नदियों से जुड़ी रा...