मोतिहारी, अगस्त 11 -- Motihari News: रामगढ़वा (पू.च.), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामगढ़वा बाजार स्थित कोठी रोड में 18 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता गुड्डू कुमार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सोमवार रात सामान खरीदने घर से निकला गुड्डू वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह घर से महज 200 कदम दूर कच्ची सड़क के किनारे उसका शव मिला। उसके गले पर काले रंग का रस्सी जैसा निशान मिला है। इससे रस्सी से गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर एक दंपती को हिरासत में लिया है। एएसपी प्रीतेश कुमार और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की मां चिंता देवी ने बताया कि गुड्डू सोमवार रात बाजार से कुछ सामान खरीदने निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। हाला...