Motihari News: राजेपुर थाने के दारोगा की हार्ट अटैक से मौत
मोतिहारी, जुलाई 17 -- Motihari News: तेतरिया। राजेपुर थाना में दारोगा पद पर कार्यरत दीपनारायण प्रसाद (54) का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया। वे मोतिहारी न्यायालय में काम से आये थे। न्यायालय में ही दिल का दौरा पड़ा,तो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया। वे आरा जिला के निवासी थे। 6 माह पहले ही राजेपुर थाना में पदस्थापित हुए थे। निधन पर पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन, मधुबन पुलिस निरीक्षक, राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव, दारोगा चंदन कुमार,अमर कुमार पासवान सहित सभी पुलिस पदाधिकारी, चौकीदारों ने गहर शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: गया में इंस्पेक्टर का निधन, गिरियक में मातम यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से पाली थाना के चौकीदार की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.