मोतिहारी, अगस्त 12 -- Motihari News: आदापुर । प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय में कार्यरत रसोइया व सफाई कर्मियों की चार माह से वेतन बकाया होने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। प्राथमिक विद्यालय कलवाड़ी, यूएमएस पकही में कार्यरत रसोइया रफ़ी अहमद नूरजहां, अफसाना खातून, सबरूँन नेशा, रामोद राउत,उदय राउत,फूलमती देवी,अनिता देवी ने बताया कि विद्यालय में कार्य के अनुसार वेतन सरकार नहीं देती है,जो राशि वेतन के रूप में सरकार देती है,वह भी नियमित रूप से नहीं मिलती है। इससे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घर खर्च चलाने व दवाई खरीदने के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता है। बवेतन नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...