मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: तेतरिया। राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक व मध्य विद्यालय राजेपुर में आधुनिक तकनीक के प्रति बच्चों को जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'किड्स टेक्नोलॉजिया 2026' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीआईएसएफ के जवान रविन्द्र कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार एवं जटाशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से पौधे में जल अर्पित कर किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने "कबाड़ से जुगाड़" की अनूठी सोच और नवाचार का परिचय देते हुए गत्ते और पुरानी फेंकी गयी वस्तुओं से कंप्यूटर सिस्टम, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट मोबाइल के बेहद आकर्षक एवं रचनात्मक मॉडल तैयार किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...