मोतिहारी, अगस्त 8 -- Motihari News: बनकटवा । जितना पुलिस ने शनिवार को वाहन जांच के दौरान थाना क्षेत्र के गंडक कैनाल स्थित चनरी पोखरा के पास से चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एक हीरो स्प्लेंडर बाइक को रोका गया और पेपर की मांग की गई। वाहन चालक द्वारा बाइक की कोई पेपर उपलब्ध नहीं कराए जाने से उक्त बाइक की जांच एचएचडी मशीन से करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर व चेचिस नंबर में भिन्नता पाई गई। इस संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सवार को पकड़ा। पकड़ा गया युवक थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी अभय प्रसाद का पुत्र अंकित कुमार है। मामले में अग्रेतर करवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...