मोतिहारी, अगस्त 4 -- Motihari News: रक्सौल, हिसं। पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण को जोड़ने वाली प्रमुख रक्सौल भेलाही घोड़ासहन नहर सड़क पर सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। आरडी संख्या-28 पुल के पूर्व जयमंगलापुर गांव के समीप सड़क का एक हिस्सा टूट जाने से इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क टूटते ही घोड़ासहन नहर का पानी तेज बहाव के साथ सीधे जयमंगलापुर सरेह में प्रवेश कर गया। देखते ही देखते करीब 200 बीघा से अधिक क्षेत्र में लगी धान सहित अन्य खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों के अनुसार अचानक पानी भर जाने से भारी कृषि क्षति की आशंका है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाजार में जहां तहां वाहन खड़ा करने से लगता हैं जाम सड़क ध्वस्त होने से पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण के बीच इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना ...