मोतिहारी, सितम्बर 8 -- Motihari News: रक्सौल, नगर संवाददाता। शहर के खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा कदाचार मुक्त संचालित हुई, परीक्षा के प्रथम दिन सोमवार को प्रथम पाली में 219 तथा दूसरी पाली में 175 छात्र-छात्रा शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में मेजर कोर्स के सी व डी ग्रुप के तहत भौतिकशास्त्र, हिंदी, गणित, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में इतिहास, म्यूजिक, भोजपुरी, जीव विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। प्राचार्य डॉक्टर संत साह ने बताया कि परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...