Motihari News: रक्सौल एसडीएम और डी एस पी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा
मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: रक्सौल, नगर संवाददाता। शहर में विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा पूजा पंडाल के पास अवैध अतिक्रमण को लेकर रक्सौल एसडीओ नागमणि वर्मा एवं डीएसपी मनीष आनंद ने पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कर कतारों की व्यवस्था करने तथा प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पंडाल की संरचनात्मक मजबूती एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित आयोजकों को आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र एनओसी प्राप्त करना सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालगंज डीएम व एसपी ने दुर्गा पूजा के प्रमुख पंडालों में सुरक्षा, अग्निशमन एवं भीड़ प्रबंधन का किया अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.