मोतिहारी, जुलाई 28 -- Motihari News: रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के पलनवा थाने में पदस्थापित पुलिस चालक राज कुमार शर्मा (35) की सोमवार देर रात थाना भवन की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक चालक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सिंघहा गांव निवासी स्व. साधु शर्मा के पुत्र थे। सोमवार रात करीब दो बजे ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने भोजन किया और थाना भवन की ऊपरी मंजिल पर सोने चले गए थे। इसी दौरान छत से नीचे गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी मनीष ...