मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: रक्सौल। शहर के काली नगरी स्थित सेवक संजय नाथ तांत्रिक काली मंदिर के सभागार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव सह विराट साधु महासंगम की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवक संजय नाथ तान्त्रिक पीठाधीश्वर जगतगुरु वामाचार्य ने की। बैठक में चार दिवसीय आयोजन गुरुनाथ अखाड़े के साधु सन्तों एवं आम भक्तों के सहयोग से सुनिश्चित किया गया है। 27 जुलाई सोमवार को नेपाल, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों साधुओं का आगमन होगा। 28 जुलाई को सनातन धर्म संसद आयोजित होगी, जिसमें दो प्रमुख विषयों पर मंथन होगा। प्रथम भारत में पूर्णतः गौ माता की हत्या पर रोक लगायी जाये तथा द्वितीय गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग की जाये। यह भी पढ़ें- रक्सौल काली मंदिर में गुरुवार पूर्णिमा व विराट साधु महासंगम ...