Motihari News: रंगोली से छात्राओं ने उकेरी झखरा व मझरिया गांव की तस्वीर
मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: पीपराकोठी, एक संवाददाता। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) कार्यक्रम के तहत टीसीए ढोली की छात्राओं ने झखरा एवं मझरिया गांव में सहभागी ग्रामीण आकलन (पीआरए) गतिविधि का समापन किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगोली के विभिन्न रंगों के माध्यम से गांव का नक्शा तैयार किया। इसके जरिए उन्होंने ग्रामीण परिवेश, स्थानीय संसाधनों और कृषि संबंधी परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं को गांव की सामाजिक एवं कृषि संबंधी परिस्थितियों से परिचित कराना तथा ग्रामीण विकास में किसानों की भागीदारी का महत्व समझाना था। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, पीपराकोठी के प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. गायत्री कुमारी एवं मनीष के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पीआरए गतिविधि के माध्यम से छात्राओं को ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.