Motihari News: रंगदारी की मांग को लेकर जमीन पर झोपड़ी बनाने का आरोप
मोतिहारी, नवम्बर 23 -- Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के टोलापुर गांव में 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग को लेकर एक रिटायर्ड शिक्षक के जमीन पर जबरन झोपड़ी बनाने का आरोप है। मामले को लेकर पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक फारूक अहमद ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बार बार 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की जा रही है। जिसकी पूर्ति नहीं करने पर इन लोगों ने जबरन उनकी जमीन पर रात के अंधेरे में झोपड़ी बना दी है। जिसके कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। झोपड़ी बनाने के बाद से किसी अनहोनी की आशंका से उनके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। इधर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कारवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.