मोतिहारी, सितम्बर 27 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपी समेत छह आरोपितों को सीमावर्ती क्षेत्र की तीन थानों की पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आदापुर पुलिस ने मोहम्मद सज्जाद आलम को, नकरदेई पुलिस ने दीनदयाल साह को, जबकि महुअवा पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की जानकारी आदापुर थानाध्यक्ष रूपम कुमारी ने बताया कि हरपुर थाना क्षेत्र के कचरबारी गांव निवासी मोहम्मद सज्जाद आलम कांड संख्या 145/26 में अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में नामजद था। उसके खिलाफ लूटकांड, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस को रविवार को उसके इलाके में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते...