Motihari News: युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जुड़ने की जरूरत:मिश्र
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: मोतिहारी। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी मैदान मोतिहारी में भाजपा के वरीय नेता पं. चंद्रकिशोर मिश्र के साथ युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा मंजय यादवके नेतृत्व में आयोजित संवाद में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, खेल, डिजिटल अवसर सहित स्थानीय स्तर पर युवाओं से जुड़े विभिन्न समकालीन मुद्दों और समस्याओं को खुलकर रखी। भाजपा नेता पं. मिश्र ने युवाओं की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना समय की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: युवाओं को सही दिशा मिले तो गढ़ सकते हैं स्वर्णिम भवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.