Motihari News: युवक की सिकरहना नदी में डूबने से मौत
मोतिहारी, अगस्त 1 -- Motihari News: सुगौली, निसं। सुगौली थाना क्षेत्र के सिकरहना नदी पुल से गिरकर एक युवक की शुक्रवार की देर शाम पानी में डूबने से मौत हो गयी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नदी से शव बरामद किया। मृतक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला वार्ड संख्या-06 निवासी उमेश साह के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने नदी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। प्रेम प्रसंग में युवक के नदी में छलांग लगाने की चर्चा है। शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.