मोतिहारी, सितम्बर 3 -- Motihari News: मधुबन, एसं । बदलते मौसम के साथ सर्दी-खांसी और वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 140-150 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रुकसार सिद्दिकी व डॉ. धर्मप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 40-50 मरीज बुखार, सर्दी-खांसी से संबंधित पहुंच रहे हैं। वहीं, 15-20 मरीज डॉग बाइटिंग और 30-40 मरीज स्त्री रोग से संबंधित होते हैं। डायबिटीज व ब्लड प्रेशर के मरीज भी नियमित रूप से पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Motihari News: बदलते मौसम के साथ ही बुखार, सर्दी व खांसी के मरीज बढ़े चिकित्सकों के अनुसार वायरल बुखार की सभी जरूरी दवाएं सीएचसी में उपलब्...