Motihari News: मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पिटाई करने वाला सगा भाई धराया
मोतिहारी, जुलाई 13 -- Motihari News: तेतरिया। मधुबन थाना क्षेत्र के डीह निवासी मुन्ना महतो के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (25) पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर बांधकर मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो मधुबन पुलिस को मिला है। घटना तीन दिन पहले की है। युवक धर्मेन्द्र कुमार के साथ मारपीट करने के मामले में मधुबन मेला बाजार के शिवदेनी साह के पुत्र उमेश कुमार, विनोद कुमार दोनों दो सगे भाई पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि पीडि़त युवक मुन्ना कुमार पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर हाथ,पैर बांध कर मारपीट करने के अभियुक्त सगे भाई उमेश कुमार,विनोद कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लालपुल के पास झगड़े में जानलेवा हमले में एक और गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.