Motihari News: मोतीझील में 63 लाख का जेनेवा जेट फाउंटेन जलकुंभी में समाये
मोतिहारी, नवम्बर 26 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। शहर की पहचान मोतीझील में लगे आकर्षक जेनेवा जेट फाउंटेन पर खर्च किए गए 63 लाख रुपये पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। कभी शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी के साथ 50 फीट ऊंचा फव्वारा फेंकने वाला यह फाउंटेन आज जलकुंभी के बीच ओझल हो गया है। न तो इसकी लाइट जल रही है, न ही पानी का फव्वारा निकल रहा है। 15 जून 2022 को हुआ था उद्घाटन
फाउंटेन का उद्घाटन और बंद होने की कहानी मोतीझील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बुडको की ओर से तीन जेनेवा जेट फाउंटेन का निर्माण कराया गया था। 15 जून 2022 को इसे बड़े ही धूमधाम के साथ चालू किया गया था। शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक रंगीन रोशनी में पानी का नजारा देखने के लिए झील किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटती थी। शहरवासियों के लिए यह सेल्फी प्वाइंट बन गया था।ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.