मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- Motihari News: मोतिहारी। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग एवं बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सहयोग से शनिवार को मोतीझील लाइट एंड साउंड शो के निर्माण का शिलान्यास गायत्री मंदिर के निकट आयोजित किया गया। शिलान्यास सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधामोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि मोतीझील चंपारण की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

परियोजना का महत्व सांसद श्री सिंह ने कहा कि 09 करोड़ की लागत से लाइट एंड साउंड शो के निर्माण से मोतीझील को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। वही इसके निर्माण से पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मोतिहारी के पर्यटन विकास को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधि...