मोतिहारी, सितम्बर 2 -- Motihari News: मोतिहारी, निप्र। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोतिहारी में मंगलवार को बापूधाम महोत्सव के उद्घाटन के दौरान पूर्वी चंपारण के विकास के लिए 284.99 करोड़ रुपये की 145 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने बरियारपुर में इसी वर्ष मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय बनाने की घोषणा की। मोतीझील किनारे रोईंग क्लब से अगरवा तक मरीन ड्राइव, 20 करोड़ की लागत से अटल कला भवन और चीनी मिल खोलने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। मत्स्य समृद्धि क्लस्टर, फिश प्रोसेसिंग प्लांट और हेलीकॉप्टर सेवा की भी घोषणा हुई। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोतिहारी में बड़े तारामंडल की घोषणा की। इससे पहले सीएम ने एक से तीन सितंबर तक चलनेवाले बापूधाम महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही कृषि, पशुपालन व मात्स...