Motihari News: मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में लगाये गये 200 पौधे
मोतिहारी, सितम्बर 13 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा कॉलेज परिसर को अधिक हरा-भरा व पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मोतिहारी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया, जिसका नेतृत्व एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. संतोष उपाध्याय ने किया।
पौधों का रोपण पौधरोपण अभियान के अंतर्गत वन विभाग के सहयोग से उपलब्ध कराए गए 200 पौधों को कॉलेज परिसर में लगाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए।
संवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.