Motihari News: मोटर का तार जोड़ने के दौरान स्पर्शाघात से किसान की मौत
मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: मधुबन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुबंहा गांव के वार्ड संख्या 11 में मंगलवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान परीक्षण राम के पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।बताया जाता है कि लक्ष्मण राम धान की फसल में पटवन करने के लिए घर के समीप मोटर का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। गंभीर स्थिति में परिजन व आसपास के लोग उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक गरीब परिवार से था। उसके चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी इसी वर्ष दिसंबर में होनी थी। घटना के बाद पत्नी पिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.