मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: लखौरा। थाना क्षेत्र के लखौरा मिडल स्कूल के नजदीक स्थापित राम जानकी मठ से राम, जानकी एवं लक्ष्मण की तीन मूर्तियां व मुकुट चोरी मामले में फरार चल रहे दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में गणेश टोला लखौरा स्थित फरार चल रहे आरोपी के घर छापेमारी की। इस दौरान फरार अभियुक्त रौशन कुमार को कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी मामले का भंडाफोड़ कर लिया है। उक्त मामले में महंत सह पुजारी धनराज दास ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी थी। बताया जाता है कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 01 घंटा के अंदर चोरी की गई अष्टधातु की कीमती तीन मूर्तिया के साथ बरवा गांव के अमोद कुमार साह को मंगलवार को ही गिरफ्त...