Motihari News: मुर्गी फार्म में आग लगाने का आरोप,10 लाख की क्षति
मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: तेतरिया । मधुबन थाना क्षेत्र के डोमाघाट गांव स्थित मनोज कुमार के मुर्गी फार्म में शनिवार की रात करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई, जिससे पूरा फार्म जलकर राख हो गया। घटना में 3,200 मुर्गी के बच्चे, मुर्गी दाना, बैटरी, इन्वर्टर समेत करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का दावा किया गया है। घटना को लेकर पीड़ित मनोज कुमार ने स्थानीय थाने में गांव के ही अमीरी लाल प्रसाद, माधुरी प्रसाद, सुरेश प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद एवं ब्रह्मदेव भगत के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपितों ने मिलकर मुर्गी फार्म में आग लगा दी। पीड़ित के अनुसार, आग लगने से 3,200 मुर्गी के बच्चे जिसकी अनुमानित मूल्य दो लाख रुपये, 40 बोरा मुर्गी दाना कीमत एक लाख रुपये, बैटरी व इन्वर्टर 40 हजार रुपये तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.