मोतिहारी, सितम्बर 26 -- Motihari News: मोतिहारी। नगर संवाददाता त्योहारों से पहले मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मीना बाजार में बड़ी कार्रवाई की है। फूड इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और उनकी टीम ने शनिवार को मीना बाजार के बाहर मेन रोड और मीना बाजार के अंदर स्थित किराना, फल और मिठाई दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई दुकानों से नकली मखाना के पैकेट और संदिग्ध काजू पैकेट बरामद किए गए। वहीं फल दुकानों पर मोम की पॉलिस लगा सेब भी पाया गया।

बिना मार्का वाले बेची जा रही थी काजू व मखाना फूड इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मीना बाजार के बाहर मेन रोड स्थित दुकानों में बिना किसी ब्रांड, मार्का और एफएसएसएआई नंबर के सादे पॉलिथीन में मखाना बेचा जा रहा था। दुकानदार कोई बिल या सोर्स नहीं बता सके। टीम न...