मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता। चिरैया थाना क्षेत्र के सेनुवरिया गांव में घर लिपने के लिए मिट्टी लाने गई एक किशोरी की पोखर में डूबकर मौत हो गई है। मृतका शहजादी प्रवीण (13) ग्रामवासी नेक मोहम्मद की पुत्री थी। घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शहजादी प्रवीण घर लिपने के लिए मिट्टी लाने गांव से उत्तर सरेह स्थित पोखर में गई थी।

घटना का विवरण पोखर से मिट्टी निकालने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई, जिसके कारण वह डूब गई। बाद में साथ गए लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला। मृतका की मां कलिमा खातून ने बताया कि वह बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। 17 अगस्त को उसकी बड़ी बेटी र...