मोतिहारी, नवम्बर 10 -- Motihari News: हरसिद्धि एक संवाददाता हरसिद्धि थाना क्षेत्र कनछेदवा पंचायत के वार्ड नम्बर एक में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पुलिस की 112 गाड़ी पहुंच कर गंभीर रूप से घायल हरेंद्र महतो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसिद्धि में भर्ती कराया, जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरे पक्ष के बुलेट महतो भी घायल होने की सूचना है। घटना बीते शनिवार की देर शाम की है। सदर अस्पताल में इलाजरत हरेंद्र महतो ने बताया कि वे बनछीहुली चौक पर किराना दुकान में सामान खरीदने जा रहे थे। इसी बीच उन्हीं के गांव के पांच लोगों ने घेर कर फरसा से सिर पर हमला कर दिए। सिर का ऊपरी भाग ज्यादा कट गया और तेजी से खून बहने लगा। वे जमीन पर गिर गए। इसी बीच वे लोग जेब से 22हजार रुपए...