Motihari News: मारपीट मामले के दो अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 29 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। पचपकड़ी पुलिस ने मारपीट मामले के दो अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त खरीहनिया निवासी अनिल साह व मो. यासीन है। करीब सात माह पूर्व खरीहनिया निवासी धनेश्वर महतो ने लकड़ी सहित अन्य सामान को उठाकर फेंक देने तथा मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें गिरफ्तार दोनों अभियुक्त अप्राथमिकी अभियुक्त है। केस अनुसंधान में दोनों का नाम आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.