Motihari News: मारपीट कर हत्या करने के प्रयास में एक धराया
मोतिहारी, जुलाई 8 -- Motihari News: बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने मंगलवार की रात मारपीट कर हत्या करने के प्रयास में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंजरिया थाना क्षेत्र के चेलाहां मौजे का संतोष कुमार है। जानकारी के अनुसार विवाद गांव में बच्चों के खेल खेल में शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्ष में आपस में मारपीट हो गयी । मारपीट में दोनों तरफ के व्यक्ति घायल हुए हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों ने तुरंत 112 की पुलिस टीम को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव गांव में घूमकर कपड़ा बेचने का काम करता था। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.