Motihari News: मानिकपुर में लग्जरी कार से 19.98 लाख रुपये बरामद
मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: हरसिद्धि,निज संवाददाता। हरसिद्धि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मानिकपुर चौक के समीप एक युवक के पास से 19 लाख 98 हजार 500 रुपये बरामद किया है। पकड़ा गया युवक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़ाड़गंज का रहने वाला रोहित कुमार शाही है। वहीं, रुपये की हेराफेरी में शामिल होने के संदेह में कार सहित उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस बरामद रुपये असली हैं या नकली, इसकी जांच करा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतिहारी की ओर से टाटा नेक्सन कार पर सवार होकर रुपये की हेराफेरी करने वाला गिरोह भारी मात्रा में नकदी लेकर आ रहा है। गिरोह के सदस्यों द्वारा मानिकपुर के आसपास रुपये की हेराफेरी किए जाने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही हरसिद्धि थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.