Motihari News: माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर में दशहरा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- Motihari News: कल्याणपुर,निसं। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर में दशहरा पर्व के अवसर पर छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रुपों का धारण कर अपनी कला प्रदर्शन किया। वहीं लुप्तप्राय लोक कला झिझिया का गीत 'तोहरे भरोसे ब्रह्म बाबा झिझिया बनैलिऐ हो...' पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। छात्राओं की इस प्रस्तुति की खूब सराहना मिली। कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं में मिनाक्षी कुमारी, नव्या, निशू, गिन्नी, सोनी, मानवी, अमृता , जिया नेहा, संजना, रौशनी, अंजना ,पलक, अंजली कुमारी ने मां दुर्गा के नौ रुपों, झिझीया व अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रधानाध्यापिका रचना कुमारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दशहरा पर्व के अवसर पर शिक्षा रुपी हथियार से अशिक्षा, पाखंड, रुढिवादिता, अंधविश्वास को दूर करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.