मोतिहारी, अक्टूबर 17 -- Motihari News: संग्रामपुर । शारदीय नवरात्र के छठे दिन भगवती कात्यायनी देवी का पूजन करने के बाद देवी भक्तों के द्वारा माता को मण्डप में बुलाने को लेकर बिल्ववृक्ष के पास जाकर बिलवाभिमंत्रण किया गया और बिल्व वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने वृक्ष में रक्षासूत्र लपेटकर परिक्रमा भी किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जोड़ा बेलफल को लाल कपड़े में पान,सुपारी, फल फूल बांधकर न्योता दिया गया और भगवती को मण्डप में आने का निमंत्रण दिया गया। जानकारी देते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति बरियरिया पूरब टोला के आचार्य मुकुल मनोहर पाण्डेय ने बताया कि भगवती दुर्गा के छठे रूप की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। यह भी पढ़ें- Chatra News: नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की हुई पूजा खासकर कुंवारी कन्य...