Motihari News: महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए दर्ज करायी प्राथमिकी
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका थानान्तर्गत फुलवरिया गांव निवासी रमजान मियां की पत्नी समीना खातून ने गांव के ही खुशबुदीन, सफरूदीन मियां, नेक मोहम्मद पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें वह आरोप लगायी है कि सोमवार की सुबह जब वह इदगाह के पास से आ रही थी तो सभी आरोपी ने उन्हें घेरकर उनके साथ मारपीट की व कपड़ा फाड़ दी। खुशबुदी कनपटी में पिस्टल सटाकर धमकी दी की तुमने मेरा शराब पकड़वाई है, जिसे आजतक किसी की हिम्मत नहीं हुयी। तुम्हें दो से चार दिन में जान से मार दूंगा। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.