मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के मेसौढ़ा गांव में रविवार रात एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला की शिनाख्त मजीद अंसारी की पत्नी सेहाना खातून(38) के रूप में हुई है। घटना रविवार रात आठ बजे के करीब की है। सूचना पर कुंडवा चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात मे जुट गयी है। महिला का पूरा परिवार हैदराबाद में रहकर काम करता है। महिला घटना के समय घर में अकेली थी।

परिवार का हाल सूचना पाकर परिजन हैदराबाद से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। घटनास्थल पर उपस्थित महिला के भाई बैरगनिया निवासी अहमद अली ने बताया कि पन्द्रह रोज पूर्व घर के सभी लोग हैदराबाद चले गए। सेहाना अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए घर पर रूक गयी। अहमद ने बताया कि उसके भगिना आमीर अली की श...