Motihari News: महिला की बरामदगी नहीं होने पर लोगों ने किया जाम
मोतिहारी, अगस्त 11 -- Motihari News: सुगौली, निज संवाददाता। नगर के वार्ड संख्या 18 से पांच दिन पूर्व फरार हुई तीन बच्चों की मां की बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार को करीब आधा घंटा तक राजमार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सीपीएम कार्यालय के समीप मुख्य राजमार्ग पर टायर जलाकर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन किया। इससे राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने आवेदन दिया है कि पांच दिन पूर्व अपने दो बच्चों को छोड़कर छोटे बच्चे के साथ घर से फरार हो गई। परिजनों ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर महिला को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। बताया जाता है कि जिस युवक पर महिला को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है, वह पूर्व में सुगौली सीएचसी में सफाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.