Motihari News: महावीरी झंडा को लेकर बैठक
मोतिहारी, अगस्त 13 -- Motihari News: तुरकौलिया। महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को तुरकौलिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों से अपील की कि महावीरी झंडा पर सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के मार्ग, भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शांति समिति की बैठक में एक-दूसरे पर फेंकीं कुर्सियां, हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.