मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिले में रविवार को चलाए गए महाकुर्की अभियान के दौरान 44 कांडों का निष्पादन किया गया है। इसमें सदर-1 अनुमंडल में एक, सदर-2 अनुमंडल में चार, रक्सौल अनुमंडल में 9, चकिया अनुमंडल क्षेत्र में 14, पकड़ीदयाल अनुमंडल में 2, सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र में 11 तथा अरेराज अनुमंडल में 3 कुर्की का निष्पादन किया गया है। महाकुर्की अभियान के दौरान 36 घरों की कुर्की की गई। वहीं चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि चार अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण कर दिया। यह भी पढ़ें- Motihari News: समकालिन अभियान में 235 गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...