Motihari News: महंगाई के खिलाफ सरकार का सीपीएम ने किया विरोध
मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: तेतरिया। सीपीएम के राज्य कमिटी के आह्वान पर सोमवार को राजेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार पर सीपीएम ने सरकार का पुतला दहन किया। पीपरा विस सचिव मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई, दिल्ली में प्रदर्शन करते छात्रों पर लाठीचार्ज, राशनकार्ड से नाम काटने, अफसरशाही बंद करने की मांग को लेकर केंद्र, राज्य सरकार का पुतला दहन किया। सरकार से किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी, यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की गयी। पुतला दहन में पूर्व जिप सुरेंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया अजय कुमार यादव, धर्मनाथ यादव,विनोद चौधरी, हरेंद्र प्रसाद, रविकिशन कुशवाहा, ब्रजकिशोर प्रसाद, जगरनाथ प्रसाद, सुरेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता भाग लिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: पेपर लीक व लाठीचार्ज के खिलाफ माकपा का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.