मोतिहारी, नवम्बर 2 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। मवेशी चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पीछा करने पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बतरौलिया गांव निवासी अब्दुल जब्बार अंसारी ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि रविवार की रात घर के सदस्य खाना खाकर सो गए। देर रात मवेशियों की आवाज सुनकर निंद खुली तो देखा कि भैंस गायब थी। भैंस को ढूंढते हुए जब वह बतरौलिया शिव मंदिर के समीप पहुंचा तो देखा कि पांच बदमाश गमछा से चेहरा ढके हुए थे और भैंस को पिकअप पर लाद रहे थे। जब बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसपर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद तेजी से भैंस को लेकर भागने लगे। काफी पीछा करने के बाद भी बदमाश भाग निकले। चोरी गए भैंस की कीमत करीब 1,20,000 रुपए है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले...