मोतिहारी, अगस्त 3 -- Motihari News: तेतरिया,निसं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेतरिया में पीपरा विधायक श्याम बाबू यादव की अध्यक्षता में अस्पताल प्रभारी, अस्पताल प्रबंधक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपलब्धता, दवा आपूर्ति, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उन्हें समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। क्षेत्र में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथ...