Motihari News: मध्याह्न भोजन की सब्जी में निकली छिपकली, खिलाने से पहले फेंक दी
मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: कोटवा। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कोटवा में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के सब्जी में छिपकली निकल गयी। हालांकि रसोइया ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए तैयार चना के सब्जी को फेंक दिया। बीआरसी में विद्यालय के काम से गए प्रधानाध्यापक को इसकी सूचना दी गई। एचएम द्वारा तत्काल पहुंच कर दूसरा सब्जी बनवाया गया। मामले की जांच डीपीओ और डीपीएम द्वारा की गयी। वहीं बच्चों के साथ खाना भी खाया गया। बताया जाता है कि अन्य दिन की तरह विद्यालय में मध्याह्न भोजन बन रहा था। चना की सब्जी बनी हुई थी। बच्चों को खाना खिलाने के पहले रसोइया खाना चखने गई। गनीमत यह रहा कि छिपकली रसोइया के थाली में ही मिल गया। रसोइया मुन्नी देवी ने तत्काल सब्जी को फेंक दिया। इसकी सूचना प्रधानाध्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.