Motihari News: मधुबन से दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार, शराब मामले में भी कार्रवाई
मोतिहारी, नवम्बर 29 -- Motihari News: मधुबन, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के फरार आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, शराब के नशे में धूत चार अन्य लोगों को भी पकड़कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि भेलवा गांव निवासी नरेश सहनी उर्फ भोला सहनी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज था। वह कई माह से फरार चल रहा था। दूसरी कार्रवाई में विशुनपुर तारा से मेहसी निवासी शंभू चौधरी को शराब मामले में गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा बारा हरदिया से लखींद्र सहनी व संतलाल सहनी और मधुबन गांधीनगर चौक से गुड्डू कुमार व विकास कुमार को शराब के नशे में पकड़ा गया। सभी को शराब अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में मोतिहारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.