मोतिहारी, सितम्बर 25 -- Motihari News: मधुबन। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन की ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही। जिससे इलाज की उम्मीद में खराब मौसम के बीच पहुंचे मरीजों को निराश होकर बिना उपचार घर लौटना पड़ा। हालांकि राहत की बात रही कि सीएचसी की इमर्जेंसी सेवा सुचारू रुप से चलती रही। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे, लेकिन ओपीडी बंद रहने से उनकी परेशानी बढ़ गई। सीएचसी में प्रतिदिन औसतन करीब 200 मरीजों का इलाज होता है। महेश कुमार पेट संबंधी बीमारी का इलाज कराने पहुंचे थे, जबकि रमेश कुमार कमजोरी और चक्कर की शिकायत लेकर आए थे। यह भी पढ़ें- कार्रवाई के विरोध में ओपीडी बहिष्कार दोनों को बिना इलाज लौटना पड़ा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इन्द्रजीत कुमार ने बताया कि संघ के आह्व...