मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- Motihari News: मधुबन,एक संवाददाता। शिवहर-मोतिहारी सीमा क्षेत्र के मधुबन थाना अंतर्गत बंजरिया सरेह स्थित आम के बगीचे में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अगले सात दिनों के भीतर आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करेगी। बुधवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। एसपी ने बताया कि मामले का अनुसंधान अंतिम चरण में है। आरोप पत्र दाखिल करने के बाद स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यहां बताते चलें कि शारदीय नवरात्र के दौरान गत शनिवार की रात महिला अपने पति के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखने शिवहर से मधुबन आ रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने दंपती को निशाना बनाया। आरोप है कि महिला को अगवा क...