मोतिहारी, नवम्बर 21 -- Motihari News: मधुबन, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय 2 में शनिवार को इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा में प्रश्नपत्रों को लेकर कहीं कोई त्रुटि नहीं मिली। सभी प्रश्न निर्धारित सिलेबस के अनुरूप थे। विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह प्रभारी एचएम संत कुमार सिंह के हवाले से बताया कि प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के 107 तथा कला संकाय के 170 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली में उर्दू विषय की परीक्षा में 20 परीक्षार्थी शामिल हुए। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन पर संतोष जताया। यह भी पढ़ें- Motihari News: इंटर की सेंटअप परीक्षा: परीक्षार्थियों ने कहा अंग्रेजी का बेहतर गया पेपर यह भी पढ़ें- Motihari News: इंटर की सेंटअप...