Motihari News: मधुबन थाने का एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया औचक निरीक्षण
मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: मधुबन,एक संवाददाता। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय एवम थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्था, साफ-सफाई ,रसोईघर और कार्यालय कार्यप्रणाली का जायजा लिया।एसपी ने थाना में संधारित विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों की जांच कर उनके अद्यतन रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन समेत पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों से क्षेत्र की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।उन्होंने आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के निपटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.