मोतिहारी, सितम्बर 3 -- Motihari News: मधुबन, एसं। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मधुबन में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 के लिए विभिन्न विषयों में रिक्त 1370 सीटों पर ऑन-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं 2 से 4 सितंबर तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 5 से 7 सितंबर तक किया जाएगा। महाविद्यालय में अंग्रेजी में सर्वाधिक 247, अर्थशास्त्र में 153, समाजशास्त्र में 121, अकाउंट में 117 तथा गणित में 112 सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा इतिहास में 91, हिंदी में 62, मनोविज्ञान में 65, रसायन विज्ञान में 59 एवं राजनीति विज्ञान में 54 सीटें खाली है...